आगरा में ओवन फटने से 14 लोग झुलस गऐ , लोगो का आरोप पुलिस मदद की बजाए विडियो बना रही थी
आगरा में बेकरी का ओवन फचने से 14 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायल कर्मचारी करीब 1 घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे मदद की गुहार लगाते रहै। तेज धमाके से लोगो में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घायलो को एस एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स की मनुफैक्चरिंग यूनिट का है। स्थानिय लोगो का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस घायलों को हस्पताल ले जाने के बजाए विडियों बना रही थी। आसपास के लोगो ने घायलों को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया . जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मैनेजर जितेन्द्र चौधरी बेकरी में मौजूद था। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजनो ने हंगामा किया बेकरी में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। स्थानिय लोगो और पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
बेकरी के एक कर्मचारी ने बताया कि- ओवन की लंबाई 12 फीट, चौड़ाई 6 फीट, ऊचाई 10 फीट है। ओवन एलपीजी और बिजली दोनों से चलता है। ओवन में उस वक्त ब्रेड बनाई जा रही थी। कर्मचारी ओवन के आसपास बैठे थे। हादसा हाई प्रेशर से हुआ। ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि बेकरी कांप उठी। कुछ कर्मचारी वही तड़पने लगे तो कुछ मदद की गुहार लगाते हुए बहार भागे। हर तरफ सिर्फ आग और धुआं ही धुआं था। मैने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड की मदद से घायलो को कंधे पर लाद के बाहर निकाला। कई कर्मचारीयों के मुंह और पैर पर गंभीर चोट आई है।
डाक्टरों का कहना है कि दो की हालत गंभीर है। जांच की जा रही है। पलास्टीक सर्जन और क्रिटिकल केयर की टीम घायलों का इलाज कर रही है। बेकरी के ओनर का नाम शिखा शर्मा है शिवम नाम का लड़का भी फैक्ट्री चलाने में सहयोग करता है। कुल 45 कर्मचारियों का स्टाफ है। दो शिफ्ट में कांम होता है एक शिफ्ट सुबह में और एक शिफ्ट शाम में। कर्मचारी ने बताया कि सिलेंडर का प्रेशर ज्यादा होने से हादसा हुआ। हमने मैनेजर से पहले भी मशीनरी को लेकर शिकायत की थी वो हमारी नहीं सुनते है।
फैक्ट्री के कर्मचारी अर्जुन ने बताया कि- हादसा ओवन फटने से हुआ। कर्मचारी ओवन के आसपास बैठे थे। हादसा इतना भयावहा था कि कर्मचारियों की कपड़े समेत चमड़ी जल गई। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मैने ओनर से कई बार कहा था कि ओवन से खतरा हो सकता है पर उन्होने नही सुनी। सिक्योरिटी गार्ड नरेश कुमार ने बताया- सब कुछ नार्मल चल रहा था। सारी मशीनरी नई थी पता नहीं कैसे हादसा हो गया। ओवन में आग लगी फिर तेज धमाका हुआ मै दौड़कर ऊपर गया घायलों को नीचे लाया और अस्पताल पहुंचाया। घटना 12.58 मिनट पर हुई।
थाना हरीपर्वत के इंस्पेक्टर ने बताया- घायलों की पहचान हो गई है। सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल अभी तक कोई शिकायत नही आई है। घायलो के नाम-ललित, विकेश, सोनू, नारद, छोटे, जागेश्र्वर, रामवीर, विवेक, कृष्णा, शिवम, सुशांत, विनोद, अवनिश, आकाश है। सभी एटा के रहने वाले है। सीनियर सेल ऑफिसर सुनीन कुमार ने बताया- सभी लोग काम कर रहे थे तभा अचानक तेज धमाका हुआ। हम सब पहुंचे तो कर्मचारी तड़प रहे थे। हादसा टैक्निकल फॉल्ट की बजह से हुआ।
READ ALSO – मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पासी प्रत्याशी पर खेला दांव